Published on: 08 Feb 2026
*आईजीयू में कंप्यूटेशनल मैथमेटिकल सॉफ्टवेयर R" विषय पर दो दिवसीय वर्कशॉप का होगा आयोजन।*
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी में गणित विभाग द्वारा 9 एवं 10 फरवरी 2026 को "कंप्यूटेशनल मैथमेटिकल सॉफ्टवेयर R" विषय पर दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। वर्कशॉप के मुख्य वक्ता प्रोफेसर अतहर अली खान, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। इस वर्कशॉप में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय से संबंधित सभी महाविद्यालयों जिनमें एमएससी गणित विषय है, उन सभी को आमंत्रित किया गया है। गणित विभाग से डॉ. महावीर बड़क ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यशाला में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शोधार्थियों को इस नए सॉफ्टवेयर R के बारे में ओर भी जानकारी मिलेगी जिससे शैक्षणिक मामलों को ओर ऊंचाई पर लेकर जाया जा सकेगा।